फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Aryan won the 3000 meter race

Amroha News: तीन हजार मीटर दौड़ में आर्यन ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Aryan won the 3000 meter race
अमरोहा।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भी राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तीन हजार मीटर दौड़ में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के आर्यन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में जिलेभर के कुल नौ संकुलों के स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
26वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। मंगलवार को प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन त्रिकूद, दौड़ और गोलाफेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-19 बालक वर्ग की त्रिकूद प्रतियोगिता में एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता के तनिष्क प्रथम और जनता इंटर कॉलेज मूंडाखेड़ा के यश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता के तनिष्क प्रथम और जनता इंटर कॉलेज मूंडाखेड़ा के यश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर की दौड़ में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के आर्यन पहले व फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज धनौरा के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में श्री कमलेश गिल इंटर कॉलेज भरतपुर माफी के मयंक पहले और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बुढ़नपुर के अदनान दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की पूजा पहले और किसान इंटर कॉलेज ड्योढ़ी बाजिदपुर की लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज देहरा की खुशी पहले व इसी कॉलेज की अनामिका शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज खंडसाल कला की खुशी पहले व सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर की यशी घाघट दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में गांधी इंटर कॉलेज धनौरा की निशा पहले व किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर की कोमल दूसरे स्थान पर रहीं। पांच हजार मीटर दौड़ में लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की सलोनी पहले व शिव इंटर कॉलेज गजरौला की धनिष्ठा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में निकिता ने पाया पहला स्थान
अंडर- 17 जूनियर बालिका वर्ग के गोला फेंक में शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज खंड साल कला की निकिता वर्मा पहले व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की पारूल दूसरे, 200 मीटर दौड़ में किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर की वंशिका पहले व एसकेएम इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी विजय लक्ष्मी दूसरे, लंबी कूद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की पारुल पहले व सिख इंटर कॉलेज नारंगरपुर की सांची दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर के मोहम्मद आरिस पहले व भगवती मेमोरियल इंटर कॉलेज खुरटिया गंगेश्वरी के आदित्य बसोया दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शिव इंटर कॉलेज गजरौला के मनु पहले व इंटरमीडिएट कॉलेज जमना खास के उवैस दूसरे स्थान पर रहे। खेलों के आयोजन के दौरान डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह, खेल संयोजक नरेश सिद्धू, वित्त विहीन प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत सारस्वत, जिला क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में स्कूलों के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed