फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrested

ट्रकों से मोबाइल और रुपये चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, नौ मोबाइल बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
arrested
जोया (अमरोहा)। डिडौली पुलिस ने हाईवे स्थित ढाबों पर खड़े ट्रकों से मोबाइल और रुपये चोरी करने वाले बिजनौर के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर किया। उनके कब्जे से पांच किलो डोडा चूर्ण, नौ मोबाइल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दरोगा संदीप कुमार, कांस्टेबल शिवांश यादव, पंकज कुमार और सर्वेश कुमार शांति व्यवस्था के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नीलीखेड़ी गांव पहुंची। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। जो पिछले तीस दिन सड़क किनारे होटलों पर खड़े वाहन चालकों के मोबाइल और रुपये चोरी कर लेते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद दोनों बदमाश हाईवे स्थित लैंडमार्क कॉलेज के सामने एक ढाबे पर घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े मिले। यहां पुलिस ने बदमाशों को नजरबंद कर लिया। जैसे ही दोनों बदमाशों में से एक ने ट्रक पर चढ़कर मोबाइल चोरी करने की कोशिश की। तभी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कासिम और आदिल निवासी खेड़की थाना चांदनगर बिजनौर बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पांच किलो डोडा चूर्ण, एक तमंचा, दो कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। उनकी निशानदेही पर चोरी के नौ मोबाइल बरामद हुए। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed