फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Arm wrestler Aadesh becomes an inspiration for women.

Amroha News: आर्म रेसलर आदेश बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Arm wrestler Aadesh becomes an inspiration for women.
हसनपुर। क्षेत्र के खरखौदा गांव की रहने वाली आदेश भाटी आज आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) के खेल में अन्य बेटियों के लिए एक मिसाल और प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। अपनी इस शानदार उपलब्धि के बाद भी आदेश भाटी रुकी नहीं, बल्कि उन्होंने अब क्षेत्र की अन्य महिलाओं व युवतियों को भी इस चुनौतीपूर्ण खेल में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। वह इन दिनों नियमित रूप से ग्रामीण महिलाओं को आर्म रेसलिंग का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनकी इस पहल और मार्गदर्शन से ग्रामीण महिलाओं और बेटियों में खेल के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते वे फिटनेस के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर भी मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। खेल के मैदान में महिलाओं की यह बढ़ती भागीदारी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
खेल के प्रति यह जुनून उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला है। उनके पति धर्मदेव सिंह भाटी भी आर्म रेसलिंग के जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं और कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। खेल के प्रति उनके इसी समर्पण को देखते हुए मई 2025 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 47वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुरुष वर्ग की टीम का कप्तान भी बनाया गया था।
विज्ञापन

भाटी दंपती की यह जोड़ी न सिर्फ खुद खेल जगत में नए आयाम गढ़ रही है, बल्कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी और महिलाओं को एक नई दिशा दिखाने का सराहनीय कार्य भी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed