फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   April is not over, mercury reached 40 degrees

Amroha News: अप्रैल खत्म हुआ नहीं, 40 डिग्री पहुंचा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
April is not over, mercury reached 40 degrees
अमरोहा। अभी अप्रैल माह खत्म भी नहीं हुआ है और गर्मी चरम पर पहुंचने लगी है। मई माह जैसे हालत होने लगे हैं। आलम यह है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम होने लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। लोग चेहरे को ढककर घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। दिन बढ़ने के साथ पारा और सूरज की तपिश बढ़ने लगती है। ऐसे में पसीने तो छूट ही रहे हैं, वहीं धूप भी झुलसाने लगी है। घरों में बिना पंखे और कूलर के चलाए राहत नहीं मिल रही है। बाइक व स्कूटी पर निकलते समय गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेचैन कर रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है। शनिवार को भी जोया रोड, टीपी नगर व बाजार में चहल-पहल कम रही। महिलाएं चेहरे दुपट्टा बांधकर निकल रही हैं तो बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए छाते का सहारा लिया जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन

------
पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यनूतम
23 अप्रैल 39 25 डिग्री
24 अप्रैल 37 22 डिग्री

25 अप्रैल 39 24 डिग्री
26 अप्रैल 39 23 डिग्री

27 अप्रैल 40 24 डिग्री
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed