फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aprajita 100 millian smiles

आत्मविश्वासी होकर अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 millian smiles
हसनपुर (अमरोहा)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नगर के अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने खुलकर विचार रखे। कहा कि छात्राओं और महिलाओं को स्वयं के अंदर आत्मविश्वास जगाना है। हर मुश्किल का सामना डटकर करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। इससे ही वे समाज को बुलंदियों पर ले जा सकती हैं। देश में महिलाओं को समानता और सम्मान देने के लिए विभिन्न कानून हैं। ये सभी महिलाओं को सशक्त बनाते हुए संरक्षण प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य इश्तयाक अहमद ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होकर समाज में विधिक जागरूकता फैलानी होगी। इससे समाज की हर वर्ग की महिलाओं को अधिकारों के बारे में पता चल सकेगा। शिक्षक तुषित गुप्ता ने कहा कि देश में बने कानूनों ने महिलाओं को शिक्षा एवं समाज में बराबरी का हक प्रदान किया है। बावजूद इसके समाज में कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के अत्याचार सामने आते हैं। इसका बड़ा कारण महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की कमी है। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इस दौरान छात्रा दरख्शां महमूद और मुस्कान ने भी विचार रखे और सुंदर कविता प्रस्तुत की। अंत में नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शपथ ली गई। इस मौके पर नुसरत अली अधिवक्ता, उमा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरिता शर्मा, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed