{"_id":"5e3c543d8ebc3ee60059c3b8","slug":"aprajita-100-millian-smiles-dhanaura-news-mbd3389815190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अमर उजाला की सामाजिक मुहिम अपराजिता का आयोजन नगर के बाबा हरदेव सिंह महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने ऊपर होने वाले अपराधों का डटकर मुकाबला करें। मुख्य वक्ता के रूप में आए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
अपराजिता कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने कहा कि अब जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। महिलाओं को आगे आने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नारी को अब अपराजिता बनना होगा। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी हेल्पलाइन आम आदमी की सुरक्षा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति उनका पीछा करता है या उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है तो इसकी सूचना तत्काल उनको दी जाए। एंटी रोमियो स्कवायड के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने छात्राओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग बेहद सावधानी से करें। एक छोटी सी भूल जिंदगी भर के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। उन्होंने मोबाइल नंबर और फोटो किसी भी अंजान के साथ शेयर नहीं करने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. सोनिया चौहान ने अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों से अपील की कि वे छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उनका कहना था कि बिना परिवार की सपोर्ट के महिलाएं आगे नहीं बढ़ सकती हैं। प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल सर्विस की तैयारी करने वाली छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर इंद्रा मोहिनी गर्ग, एकता पवार आदि मौजूद थी।