फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Applications for Inspire Award Scheme will start from August 1

Amroha News: इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए एक अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 25 Jul 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Applications for Inspire Award Scheme will start from August 1
अमरोहा। शिक्षा सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राजकीय और निजी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हो रही है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। योजना के तहत हर विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी नवाचार और विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। पूर्व में यह योजना कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही थी। इंस्पायर मानक योजना के तहत पंजीकृत विद्यालय पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के विचारों को वेब पोर्टल पर ऑनलाइन कर नामांकन किया जाएगा। प्रतिभागी को मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। एक अगस्त से आवेदन शुरू हो रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ विचार व मॉडल का नामांकन किया जा सकेगा। चयनित विचार एवं मॉडल को सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रामपुर में आज प्रतिभाग करेंगे 36 प्रतिभागी
अमरोहा। माध्यमिक समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 व 2024-25 में योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राएं शुक्रवार को रामपुर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 23-24 के चार व 24-25 सत्र के 32 विद्यार्थी रामपुर के राजकीय जुल्फकार इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। यहां चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed