फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Application date extended for admission in IGNOU

Amroha News: इग्नू में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Thu, 06 Feb 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Application date extended for admission in IGNOU
अमरोहा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है। इग्नू की ओर से आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई है। पहले 31 जनवरी तक आवेदन की तारीख नियत की गई थी, जो अब 15 फरवरी तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025 के लिए इग्नू में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया था। जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। इग्नू के माध्यम से नौकरीपेशा व कामकाजी युवा जो चाहकर भी संस्थागत प्रवेश नहीं ले पाते हैं, उनके लिए दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया जाता है। इग्नू से हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी पढ़ाई को जारी रखने का सपना पूरा करते हैं। यूनिवर्सिटी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व बैचलर डिग्री के साथ ही मास्टर डिग्री की पढ़ाई भी कराई जाती है। जनपद में इसके तहत प्रवेश एवं परीक्षा के लिए जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें प्रवेश के इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज में इग्नू में के तहत प्रवेश पाने के लिए प्रभारी बनाए गए राहुल माहेश्वरी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed