{"_id":"66048ea89ff149aebc056af4","slug":"appeal-to-make-communicable-disease-control-campaign-successful-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-116194-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने की अपील
Thu, 28 Mar 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
इस दौरान डॉक्टर प्रदेश कुमार ने कहा कि संचारी और दस्तक अभियान महत्वपूर्ण है। निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का पालन करने से ही प्रशिक्षण का उद्देश्य सार्थक होगा। इस रोग को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। जागरूकता फैलाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर बच्चों को हाथ धोने, बाहर शौच न जाने, स्वच्छ पेयजल का सेवन करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने की जानकारी दी जाए। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर धुवेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ हसनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष होमपाल सिंह चौहान, अमित गुप्ता, जगबीर सिंह, सोनू पंवार, गजेंद्र ढाका, दिलीप तोड़ीवाल, आशीष गुप्ता, अरुण, शर्मिष्ठा, सुमन रानी, नमित चौधरी, सौरभ जिंदल, अनुराधा शर्मा, अली जान आदि रहे।