{"_id":"6307dbcfcb823859081be9d6","slug":"anupshahr-for-the-arrest-of-tantrik-in-the-murder-of-an-innocent-hasanpur-news-mbd438937679","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या में तांत्रिक की गिरफ्तारी को अनूपशहर- बुलंदशहर में दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या में तांत्रिक की गिरफ्तारी को अनूपशहर- बुलंदशहर में दी जा रही दबिश
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में तंत्र क्रिया में की गई मासूम की निर्मम हत्या के मामले में हिरासत में ली गई मासूम की चाची से पूछताछ के आधार पर पुलिस तांत्रिक की तलाश में जुटी हुई है। तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए अनूपशहर और बुलंदशहर में दबिश दी जा रही है। तांत्रिक अनूप शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने प्रेमवती के पड़ोसी दो युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी किसान रमेश सिंह सोमवार दोपहर को किसी काम से रमेश हसनपुर गया था। जबकि रमेश की पत्नी राजवाला अपने देवर सतीश के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गए हुए थे। घर पर सतीश की पत्नी सरोज व दूसरे भाई कैलाश की पत्नी प्रेमवती व रमेश की मां गंगादेई व रमेश का डेढ़ बर्षीय पुत्र यश था। इस दौरान यश की दादी गंगादेई उसे घर के आंगन में पेड़ की छांव में चारपाई पर सुलाकर पशुशाला में पशुओं को पानी पिलाने चली गई थी। लेकिन कुछ देर बाद लौटी तो मासूम गायब था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश शुरू की थी।
बुधवार शाम को मासूम का क्षत विक्षत शव के कुछ अंग पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिले थे। इसके बाद रमेश ने अपने छोटे भाई की पत्नी प्रेमवती पर तंत्र क्रिया में हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रेमवती व उसके पति को हिरासत में ले लिया था। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने भी जांच पड़ताल की थी। प्रेमवती के घर से खून से सनी परात व नारियल बरामद हुआ था। पुलिस ने प्रेमवती का नाम मुकदमें में खोल दिया था। पूछताछ में सामने आया है कि अनूपशहर के रहने वाले तांत्रिक के कहने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तांत्रिक की गिरफ्तार के लिए बुलंदशहर व अनूपशहर में दबिशें दे रही हैं। इसके अलावा पुलिस ने प्रेमवती के पड़ोसी दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।