{"_id":"65e228333ee559aac2079af5","slug":"antakshari-and-drama-presentation-by-manmoha-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114747-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवा महोत्सव में अंताक्षरी और नाटकों की प्रस्तुति ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवा महोत्सव में अंताक्षरी और नाटकों की प्रस्तुति ने मनमोहा
विज्ञापन
अमरोहा। जेएसएच पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव के पांचवें दिन अंताक्षरी एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शनिवार को आयोजित होने वाले समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा।
जेएसएच पीजी कॉलेज में छह दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को महोत्सव में अंताक्षरी एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव का समापन शनिवार (आज) को होगा। जिसमें सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में बीस तथा श्लोक अंताक्षरी में पंद्रह छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, सरदार भगत सिंह का अभिनय किया। साथ ही सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित नाटक भी प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के रूप में अनिल जग्गा, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह तथा प्रोफेसर अनिल रायपुरिया शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया, प्रोफेसर मनन कौशल, डॉ. हरेंद्र कुमार. डॉ. बबलू सिंह, डॉ. हिमांशु शर्मा, मोहित शर्मा, पीयूष कुमार शर्मा, डॉ. रश्मि गुप्ता आदि शामिल रहे।