{"_id":"687416576d5800dd050ab910","slug":"announcement-to-gherao-the-collectorate-if-demands-are-not-met-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-143686-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मांगें पूरी न होने पर कलक्ट्रेट का घेराव करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मांगें पूरी न होने पर कलक्ट्रेट का घेराव करने का एलान
विज्ञापन
अमरोहा। गांव पलोला में रविवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मांगें पूरी न होने पर कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी।
गांव पलोला में बबलू चौधरी के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के नाम पर झूठ का ढोल बजा रही है। गांवों में कोई विकास नजर नहीं हुआ है। उधर, गांव में किसान और मजदूर सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। जमीनों पर भूमाफिया कब्जे कर रहे हैं। गरीब, किसान पुलिस और तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
तहसील में फर्द सही कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। थाने, तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। कहा कि मांग पूरी न होने पर कलक्ट्रेट और तहसीलों का घेराव करके तालाबंदी की जाएगी। 20 किसानों ने संगठन की सदस्यता ली। बबलू चौधरी को जोया युवा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान चौधरी विजय वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, नरेंद्र चौहान, राहुल, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।