फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry student hanged himself due to mother's scolding in Amroha

Amroha: मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार

Sun, 24 Jul 2022 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 24 Jul 2022 11:08 PM IST
सार

थाना बछरायूं के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शनिवार की देर शाम अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। मां ने बेटे को बहन के साथ झगड़ा नहीं करने की हिदायत देकर डांट दिया। किशोर नाराज होकर घर से निकल गया। सुबह बाग में उसका शव लटका मिला।

विज्ञापन
Angry student hanged himself due to mother's scolding in Amroha
मां की डांट से नाराज युवक ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा 11 के छात्र ने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव सवेरे गांव से सटे एक बाग में मिला। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


थाना बछरायूं के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शनिवार की देर शाम अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बताया जाता है कि मां ने बेटे को बहन के साथ झगड़ा नहीं करने की हिदायत देकर डांट दिया। किशोर नाराज होकर घर से निकल गया।
विज्ञापन


पूरी रात परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सवेरे उसका शव गांव से सटे एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन अपने बेटे की मौत से बेहद गमजदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed