{"_id":"62dd83919ce2ef6c7842b3f0","slug":"angry-student-hanged-himself-due-to-mother-s-scolding-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार
Sun, 24 Jul 2022 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:08 PM IST
सार
थाना बछरायूं के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शनिवार की देर शाम अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। मां ने बेटे को बहन के साथ झगड़ा नहीं करने की हिदायत देकर डांट दिया। किशोर नाराज होकर घर से निकल गया। सुबह बाग में उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
मां की डांट से नाराज युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मां की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा 11 के छात्र ने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव सवेरे गांव से सटे एक बाग में मिला। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
थाना बछरायूं के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शनिवार की देर शाम अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बताया जाता है कि मां ने बेटे को बहन के साथ झगड़ा नहीं करने की हिदायत देकर डांट दिया। किशोर नाराज होकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
पूरी रात परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सवेरे उसका शव गांव से सटे एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
गांव के लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन अपने बेटे की मौत से बेहद गमजदा हैं।