{"_id":"62d5b40f5986f5233634c402","slug":"angry-over-power-cut-villagers-of-mangraula-staged-a-sit-in-at-the-power-house-hasanpur-news-mbd4350436127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गुस्साए मंगरौला के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गुस्साए मंगरौला के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दिया धरना
विज्ञापन
बिजली कटौती से गुस्साए मंगरौला के ग्रामीणों ने बुरावली बिजलीघर पर धरना दिया। कहा कि चौबीस घंटे में चार से पांच घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल रही। फसलें सूख रही हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
सोमवार को मंगरौला गांव के लोग इकट्ठा होकर बुरावली बिजली घर पर पहुंच गए। बिजली कटौती के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि कई दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से फसलें सूख रही हैं। मंगरौला गांव में तीन ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह ने कहा कि गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि नहीं की जा रही है। बिजली आपूर्ति मिल नहीं रही, लेकिन बिल की वसूली लगातार की जा रही है। तार जोड़ने के नाम पर लाइनमैन वसूली करते हैं। चेकिंग के नाम पर बिजली कर्मी अवैध वसूली करते हैं। किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चार घंटे तक किसान बिजलीघर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कहा कि भीषण गर्मी में बिजली के बिना जीना मुहाल हो गया है। घरों में पानी के टैंक खाली हो गए हैं। पशुओं को पानी नहीं मिल रहा। तालाब भी सूखे पड़े हैं। जनमानस के साथ पशुओं को भी पानी नहीं मिल रहा है। जेई जितेंद्र कुमार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर पूर्व धर्मपाल सिंह, रिंकू सिंह उर्फ रणवीर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, रामपाल सिंह, लाला सिंह प्रजापति, वीर सिंह, हरपाल सिंह, महकार सिंह, पंकज कुमार, निपेन्दर लोहिया, बृजेश, सुरेंद्र सिंह, सिद्धू अहमद, सुबोध कुमार, इशाक खां, राजकुमार, हरपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जे ई जितेंद्र कुमार ने आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया जे ई जितेंद्र कुमार ने कहा कि कल तक फुंके ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जाएंगे ओर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा कर बिजली सप्लाई दी जाएगी ।