फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anamika's body found in a canal fifteen km away

पंद्रह किमी दूर नहर में मिला अनामिका का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anamika's body found in a canal fifteen km away
अनामिका के परिजन विलाप करते हुए व पुलिस परिजनों से जानकारी करती हुई - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम पालनपुर के पास बह रही रामगंगा पोषक नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबी अनामिका का शव मंगलवार की सुबह डूबने के स्थान से 15 किलोमीटर दूर शेरपुर गांव के पास रामगंगा पोषक नहर में मिल गया। कुछ ग्रामीणों ने महिला के शव को नहर किनारे देखा तो शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची शेरपुर चौकी पुलिस ने शव का बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नादनौर माफी निवासी राजकुमार की पत्नी अनामिका रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में रामगंगा पोषक नहर में समा गई थी। अनामिका थाना नौगांवा के गांव पृथीपुर की रहने वाली थी और उसका विवाह दो माह पहले ही हुआ था। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अनामिका को नहर में धक्का देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। पुलिस ग्रामीण गोताखोरों की सहायता से अनामिका की तलाश कर रही थी। मंगलवार की सुबह शेरपुर गांव के पास उसका शव मिल गया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव बाहर निकाला गया। अनामिका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पिता संजीव की तहरीर पर पति राजकुमार, देवर मुनिराम, सतीश, देवरानी मंजू व ननद सुरेश देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed