{"_id":"682f819680c8ff722f0347f8","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-from-the-roof-during-a-storm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140414-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आंधी में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आंधी में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। गांव करनखाल की मढ़ैया में बुधवार की रात आंधी के दौरान छत से चारपाई उतारते समय किसान शिवचरण सिंह (58) की नीचे गिरकर मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल की मढ़ैया निवासी शिवचरण सिंह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रात में ज्यादा गर्मी होने की वजह से वह रोजाना छत पर सोते थे। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे आई बूंदाबांदी के साथ आंधी आई तो वह चारपाई उतारने के लिए छत पर गए थे। चारपाई को नीचे लाते समय आंधी में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक ने अपने पीछे छह बेटियां सर्वेश, रूमी, रेनू, मीनाक्षी, पूजा और आंचल जबकि दो बेटे ब्रह्मपाल और सतीश छोड़े हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर की जांच
गांव करनखाल की मढ़ैया में आंधी में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की टीम को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद राजस्व लेखपाल पंकज चाहल मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। फिर भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी।