Amroha: दूल्हन के घर पर चल रही थी शादी की तैयारी, 11 दिन पहले दुल्हे ने तोड़ दिया रिश्ता, छह पर केस
अमरोहा में दुल्हे ने शादी के 11 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के छज्जूपुरा निवासी सनी के साथ तय की थी। गोद भराई और रिश्ते की रस्म अदायगी भी हो गई। 23 अप्रैल को बरात आनी है। लेकिन शादी से 11 दिन पहले ही लड़के पक्ष में दहेज की मांग शुरू कर दी।
दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। युवती पक्ष ने अपनी हैसियत का हवाला दिया तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। बरात लाने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मंगेतर सनी और उसके परिवार में वरुण, लला, वरुण, पप्पू, विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
काउंसलिंग के बाद सात जोड़े साथ रहने पर हुए राजी
परिवार परामर्श केन्द्र समिति के सदस्यों द्वारा 7 जोड़ों को एक साथ रहने पर राजी कर लिया। सभी जोड़े प्रेमपूर्वक अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र पर समिति द्वारा पति पत्नी से संबंधित दहेज प्रताड़ना, मारपीट, शराब पीकर गाली गलौज आदि प्रकरणों के संबंध में दोनों पक्षों के मध्य काउंसलिंग कराई गई।
समिति के प्रयास रंग लाए और 7 परिवारों का समझौता कराते हुए एकजुट किया गया। समझौते के बाद 7 जोड़े साथ रहने पर राजी हो गए और राजी खुशी, प्रेमपूर्वक रहने का वादा करके अपने-अपने घर चल गए। समिति में प्रभारी एसआई शालिनी शर्मा, कांस्टेबल सिमरन पंवार, पायल चौहान, सीमा शर्मा रहीं।