{"_id":"664b4455de4d52bea405e829","slug":"amroha-wedding-girls-danced-vigorously-obscene-songs-were-played-youth-kept-blowing-notes-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: शादी में बार-बालाओं ने लगाए जमकर ठुमके, बजाए गए अश्लील गाने, युवा उड़ाते रहे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: शादी में बार-बालाओं ने लगाए जमकर ठुमके, बजाए गए अश्लील गाने, युवा उड़ाते रहे नोट
Mon, 20 May 2024 06:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 06:09 PM IST
सार
डिडौली में हुई शादी के दौरान बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। अश्लील गाने में युवाओं ने डांस कर पैसे भी उड़ाए। पुलिस ने कहा कि मामले का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बार बालाओं का डांस(FILE)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी के कार्यक्रम में बार-बालाओं के नाचने का मामला सामने आया है। अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने अश्लील डांस किया। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
करीब 58 सेकेंड के वीडियो में युवा नोट उड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट रही है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। सोमवार की सुबह एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
इस वीडियो में कुछ युवक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। एक युवती डांस करती नजर आ रही है। युवक बार-बालाओं को रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को क्षेत्र के लोग वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है शादी के कार्यक्रम में भी इस तरह की बालाओं के अश्लील डांस से गांव युवा पीढ़ी पर क्या असर पड़ेगा। पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो के संज्ञान में होने से इनकार किया है।