फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Watchman died under suspicious circumstances in ITI College campus, dead body found hanging

Amroha: आईटीआई कॉलेज परिसर में चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Mar 2024 11:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

गजरौला आईटीआई में तैनात चौकीदार का परिसर में ही फंदे पर लटकता शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Amroha: Watchman died under suspicious circumstances in ITI College campus, dead body found hanging
गजरौला में जान गंवाने वाले सुरेश जाटव - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में आईटीआई कॉलेज के चौकीदार सुरेश जाटव (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कॉलेज परिसर में आम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


मृतक सुरेश जाटव गजरौला थानाक्षेत्र के तिगरी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। बड़े नरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके पिता सुरेश शाहपुर उर्फ साहबपुर के एक आईटीआई कॉलेज में चौकीदार थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उनके हसनपुर निवासी जीजा अमित घर पर आए हुए थे। करीब 11 बजे पिता सुरेश और बहनोई अमित के बीच फोन पर बात हुई। कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते अमित और अन्य परिजन कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। किसी तरह परिवार के लोग कॉलेज परिसर में दाखिल हुए। इस दौरान सुरेश जाटव का शव आम के पेड़ पर फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कॉलेज में चौकीदार का शव फंदे पर लटकता मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed