फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Two more women died due fever, dengue patients are continuously found in district

अमरोहा: बुखार से और दो महिलाओं की मौत, जिले में लगातार मिल हरे डेंगू के मरीज, गांवों के हालात चिंताजनक

Fri, 22 Sep 2023 10:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 10:32 AM IST
सार

अमरोहा के निजामपुर सेंदरी और चांदनगर में बुखार तेजी से फैल रहा है। दोनों गांवों में हर घर के सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर दवा बांट रहा है। 

विज्ञापन
Amroha: Two more women died due fever, dengue patients are continuously found in district
अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में बुखार दिनों दिन कहर बरपा रहा है। निजामपुर सेंदरी और चांदनगर में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दोनों गांवों में घर-घर बुखार के मरीज भर्ती है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में मरीज घरों में ही ड्रिप लगवाने को मजबूर हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में कैंप लगाकर दवा बांटी और जांच कराई। बुखार के साथ जनपद में डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बुखार बड़ी संख्या में लोगों की जान लील चुका है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि आवास विकास के रहने वाले अधिवक्ता को नोएडा में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


देहात के गांव में आधे से अधिक घरों में लोग बुखार से तप रहे हैं। बुधवार को निजामपुर सेंदरी निवासी टकोला की बुखार के चलते मौत हो गई। बृहस्पतिवार को चांदनगर निवासी नगमा ने मुरादाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों गांवों में हालात यह है कि घरों में ही लोग ड्रिप लगवाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप का आयोजन कर लोगों को दवाई वितरित की। कई लोगों की खून की जांच भी की गई। वहीं, जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों से वार्ड फुल हो गए है। वार्ड में 38 लोग बुखार और तीन डेंगू पीड़ित भर्ती हैं।


ओपीडी में भी बुखार पीड़ितों की भरमार दिखाई दे रही है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 11 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें दो लोगों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी के साथ जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है। जिला अस्पताल के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी कतार दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed