{"_id":"658e95dfed310e2c75097253","slug":"amroha-two-laborers-injured-road-accident-died-during-treatment-police-are-investigating-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: सड़क हादसे में दो मजदूर जख्मी, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: सड़क हादसे में दो मजदूर जख्मी, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच
Fri, 29 Dec 2023 03:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:19 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि अलग-अलग हादसों दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में अलग-अलग दो सड़क हादसों में गजरौला थाना क्षेत्र के पाल गांव के रहने वाले 27 वर्षीय केशपाल और देहात क्षेत्र के गांव भटपुरा सकेनिया के रहने वाले सुनील कुमार (35) की मौत हो गई। दोनों ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों मृतक मजदूरी करते थे। पहला हादसा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा में हुआ था। मृतक सुनील कुमार भटपुरा सकेनिया के रहने वाले भगवत सिंह के बेटे थे। वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
रविवार को अपने साथी कड़ापुरा के रहने वाले निर्मल सिंह के साथ फैक्टरी गए थे। शाम के समय करीब 4:30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान निर्मल सिंह बाइक चला रहे थे। तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान सुनील कुमार की मौत हो गई। सुनील कुमार के परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा बेटा सुजल और पवित्र हैं। दूसरा हादसा हसनपुर के संभल अड्डे के पास हुआ। मृतक केशपाल गांव पाल के रहने वाले प्रेमपाल सिंह के बेटे थे।
प्रेमपाल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटे बेटे केशपाल बिजली ठेकेदार के साथ मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे उझारी में मजदूरी करके घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर में संभल अड्डे के पास पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में केशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अमरोहा जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात केशपाल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने दोनों की मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगा बताया है।