{"_id":"62e0cf75cee0bb5dc9530797","slug":"amroha-two-hours-before-the-marriage-groom-family-underground","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: बरात ले जाने से दो घंटे पहले दूल्हा परिवार संग भूमिगत, धरी रह गई कन्या पक्ष की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: बरात ले जाने से दो घंटे पहले दूल्हा परिवार संग भूमिगत, धरी रह गई कन्या पक्ष की तैयारियां
Wed, 27 Jul 2022 11:09 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:09 AM IST
सार
लड़की वाले बोले, हम गरीब हैं दहेज में कुछ नहीं था इसलिए शादी से बचने के लिए दूल्हा और उसके घर वाले कहीं चले गए।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : Social Media
विस्तार
बरात ले जाने से दो घंटे पहले दूल्हा परिवार संग घर से भूमिगत हो गया। घर पर ताला लटका हुआ है। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। लड़की वालों का कहना है कि हम गरीब हैं दहेज में कुछ नहीं था। इसलिए शादी से बचने के लिए दूल्हा और उसके घर कहीं चले गए। जबकि यह लड़की और लड़के की पसंद की शादी होने जा रही थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। कन्या पक्ष के घर शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
मामला नगर के एक मोहल्ले का है। जहां एक बीस वर्षीय युवती की दूसरे मोहल्ले के रहने युवक के साथ परिवार वालों ने शादी तय की थी। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए दोनों की खुशी के लिए लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए थे। लड़का टेलर है जबकि लड़की का पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार शाम को बरात आनी थी। युवती के घर शादी की खुशियां चल रही थी। मेहमान आए हुए थे। पंडाल भी लगा हुआ था। दावत भी चल रही थी। सभी बहुत खुश थे।
विज्ञापन
बरात आने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन बरात समय पर नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर फोन किया। फोन बंद आया। तो लड़के वालों के घर जा कर देखा। मालूम हुआ कि घर पर ताला लटका हुआ है। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि बरात जाने से दो घंटे पहले ही दूल्हा परिवार के लोगों के साथ घर पर ताला लगातार चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दूल्हे की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन