{"_id":"6715028d6ec48fff0104e01e","slug":"amroha-three-friends-were-crushed-by-a-dcm-one-died-they-were-talking-while-standing-on-the-roadside-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में हादसा: तीन दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में हादसा: तीन दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे बात
Sun, 20 Oct 2024 06:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:46 PM IST
सार
डिडाैली हाईवे पर तीन दोस्तों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद डीसीएम चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवा
- फोटो : संवाद
विस्तार
डिडाैली हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे तीन दोस्तों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव सलेमपुर नवादा निवासी शाने आलम (26) की मौत हो गई। जबकि, दो घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर नवादा गांव निवासी शाने आलम चौधरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह 11 बजे वह गांव के ही दिलशाद के साथ बाइक से फैक्टरी जा रहा था। शाने आलम चौधरपुर स्थित एक आई हाॅस्पिटल के पास पहुंचे तभी गांव का ही वसीम उन्हें मिल गया।
विज्ञापन
जिसे देखकर वह रुक गए। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर शाने आलम उस पर बैठ गया। जबकि, दिलशाद और वसीम पास में खड़े होकर आपस में बात करने लगे। इस बीच तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक समेत तीनों दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में शाने आलम की मौत हो गई, जबकि वसीम और दिलशाद घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी है। उधर, डीसीएम को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाने आलम चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
उसकी मौत की खबर सुनकर मां जुनैदा, पत्नी रुबी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन वर्षीय बेटी को छोड़ा है।