{"_id":"62bacd56580b45467259603e","slug":"amroha-threat-to-kill-vinod-maurya-district-vice-president-of-bjp-scheduled-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद मौर्य को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद मौर्य को जान से मारने की धमकी
Tue, 28 Jun 2022 03:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य को जान से मारने की धमकी दी गई है। तीन युवकों ने घर आकर धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आपसी गुटबाजी का सामने आया है।
विज्ञापन
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी विनोद कुमार मौर्य भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। आरोप के मुताबिक रविवार को तीन युवक घर के दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। भाजपा नेता के पिता ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट में उतारू हो गए। इस दौरान भाजपा नेता विनोद कुमार मौर्य घर से कहीं बाहर थे।
विज्ञापन
आरोप के मुताबिक आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि विनोद कुमार मौर्य को लोगों की मदद करने का बहुत अधिक शौक है। अगर वह कहीं रास्ते में मिल गया तो उसके हाथ पैर तोड़ देंगे और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर देंगे। उसकी इतनी औकात कि वह हमारे विरोधी सुधीर सहदेव के साथ बैठेगा। पीड़ित विनोद मौर्य के मुताबिक धमकी के बाद उसके परिजन बेहद डरे हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहल्ला बेगम सराय के रहने वाले जुगनू उर्फ दिलीप, राजू और चंदन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी गुटबाजी चली आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।