फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha theft in engineer house in cash and jewelry

अमरोहा: इंजीनियर के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Thu, 03 Mar 2022 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Mar 2022 05:30 PM IST
सार

कमरे की अलमारी में रखी डेढ़ किलो चांदी, बेटी के दहेज के लिए रखे पीतल के बर्तन, कंबल, कालीन, डिनर सेट और अन्य सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Amroha theft in engineer house in cash and jewelry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात में बेखौफ चोरों ने सऊदी अरब में रहने वाले इंजीनियर के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। इससे पहले मंगलवार की रात चोरों ने इसी मोहल्ले में सब्जी कारोबारी के बंद घर के ताले तोड़कर पंद्रह लाख रुपए का सामान चोरी किया था। घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंजीनियर की पत्नी ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह घटना कस्बे के मोहल्ला शाहफरीद की है। यहां रहने वाले अंजुम अब्बास सऊदी अरब के दमाम शहर में इंजीनियर हैं। जबकि पत्नी शाने जहरा बच्चों के साथ दिल्ली के ओखला में रहती हैं। यहां उनका घर बंद रहता है। बुधवार की रात में किसी समय बेखौफ चोर घर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


कमरे की अलमारी में रखी डेढ़ किलो चांदी, बेटी के दहेज के लिए रखे पीतल के बर्तन, कंबल, कालीन, डिनर सेट और अन्य सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी इंजीनियर की पत्नी शाने जहरा को दी। दोपहर एक बजे शाने जहरा दिल्ली से घर पहुंचीं और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच चड़ताल की। पीड़िता शाने जहरा के मुताबिक चोरी हुए समान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। मालूम रहे कि मंगलवार की रात सऊदी अरब में रहने वाले सब्जी कारोबारी मोहम्मद अब्बास के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत पंद्रह लाख रुपये का समान चोरी कर लिया था। घटना वाली रात उनकी पत्नी अपने मायके गई थीं, जबकि उनकी मां इशरत जहां अपने बड़े बेटे के घर सोने चली गई थीं। लगातार चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed