फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: The bride kept waiting for the wedding procession, demanding dowry worth lakhs, case registered

Amroha: पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर समझाैता कर रिश्ता किया तय...बरात का इंतजार करते रह गई दुल्हन

Fri, 16 Feb 2024 06:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

अमरोहा में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। रिश्ता यह होने के बाद भी दुल्हन के घर बरात नहीं पहुंची। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इस मामले में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: The bride kept waiting for the wedding procession, demanding dowry worth lakhs, case registered
अमरोहा पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक समारोह में हुई मुलाकात के बाद उधमसिंह नगर के युवक ने डिडौली की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद शादी भी तय हो गई। कार्ड भी छप गए। लेकिन अब आरोपियों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन


शादी वाले दिन बरात लेकर नहीं पहुंचे। जिसके चलते सभी तैयारियां धरी रह गईं। मामले में पुलिस ने मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले किसान का परिवार 27 फरवरी 2022 को मुरादाबाद जनपद के दलपतपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन


इस दौरान किसान की बेटी की मुलाकात उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला के बाबरखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद मुकीम से हुई थी। मोहम्मद मुकीम रेलवे में सरकारी कर्मचारी है। आरोप है कि समारोह में ही मोहम्मद मुकीम ने किसान की बेटी को पसंद कर लिया और उससे शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। मोहम्मद मुकीम की युवती के गांव में रिश्तेदारी है। इसलिए वह गांव में आता जाता रहता था। 20 मार्च 2022 को किसान का परिवार खेत पर गया हुआ था। तभी मोहम्मद मुकीम घर आया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद दोनों पक्ष शादी करने को तैयार हो गए। 22 जनवरी 2023 को मोहम्मद मुकीम और उसके परिवार वालों ने युवती की गोद भराई की रस्म पूरी की। इसके बाद 15 अक्तूबर 2023 को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में मंगनी की रस्म अदायगी पूरी की गई।

इसके बाद शादी की तारीख 6 फरवरी 2024 तय की गई। लिहाजा शादी के कार्ड छप गए और रिश्तेदार व परिचितों को भी आमंत्रित कर लिया गया। आरोप है कि बरात लाने से एक दिन पहले मोहम्मद मुकीम और उसके परिवार वालों ने दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग की।

युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बरात लाने से इनकार कर दिया। शादी वाले दिन घर में सभी तैयारियां धरी रह गईं। इस मामले में युवती ने डिडौली कोतवाली में तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग की।


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद मोमिन, रूबी, नदीम, फरदीन, मोहम्मद यासीन और शबनम निवासी बाबरखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed