{"_id":"62061a6f63f1216f72710026","slug":"amroha-the-body-of-the-hotel-operator-who-came-out-of-the-house-was-found-there-is-a-possibility-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: घर से निकले होटल संचालक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: घर से निकले होटल संचालक का शव मिला, हत्या की आशंका
Fri, 11 Feb 2022 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:42 PM IST
सार
पुलिस को होटल संचालक का शव खादगुर्जर चौराहा पर पड़ा मिला। मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गजरौला (अमरोहा) घर से निकले होटल संचालक का शव खादगुर्जर चौराहा पर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव ततारपुर शर्की निवासी 40 वर्षीय पिंटू पुत्र छोटे गजरौला में हाईवे किनारे एक औद्योगिक इकाई के सामने होटल चलाता था। वह गजरौला के जवाहर नगर में किराए पर परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह घर से होटल पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह होटल पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह उसका शव खादगुर्जर चौराहा पर मिला। उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि होटल संचालक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन