फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Stuntist BJP leader arrested

Amroha : स्टंटबाज भाजपा नेता गिरफ्तार और कार जब्त, रील बनाने के लिए जोखिम में डाली दूसरों की जान

Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार को सीज कर दिया है। बाद में आरोपी नेता को थाने से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Amroha: Stuntist BJP leader arrested
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

सैदनगली में सड़क पर खतरनाक तरीके से कार से स्टंट करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार को सीज कर दिया है। बाद में आरोपी नेता को थाने से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सड़क पर दौड़ती कार की ड्राइविंग सीट से युवक बाहर निकलकर स्टंट करता है और वापस कार में बैठकर कार को ड्राइव करने लगता है। यह वीडियो ढबारसी उझारी मार्ग का बताया गया था। रील बनाने के चक्कर में युवक खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों को भी मुसीबत में डाल रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की जिसमें सामने आया  कि कार से स्टंट करने वाला युवक उझारी निवासी अरमान तंवर है जो कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में उझारी मंडल अध्यक्ष है, जिसकी पुष्टि भाजपा जिला उपाध्यक्ष्ा कृष्ण कुमार ने की है। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना कि कार से स्टंट करने के मामले में जांच पड़ताल के बाद कार को कब्जे में करके सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 207 एमवी एक्ट रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed