{"_id":"68ffe0b413019844c40864ac","slug":"amroha-student-found-hanging-traffic-jam-imposed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-150471-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : फंदे पर लटका मिला छात्र, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : फंदे पर लटका मिला छात्र, लगाया जाम
Tue, 28 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में इंदिरा चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
गजरौला (अमरोहा)। जवाहर नगर मोहल्ला निवासी कक्षा नौ का छात्र तनिष (15) रविवार रात संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
नारेबाजी कर चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। जाम लगने से फायर स्टेशन के पास भानपुर फाटक मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर एसडीएम पहुंचीं और हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उधर, इसके बाद परिजनों ने इंदिरा चौक पर जाम लगा दिया यहां भाकियू बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने परिजनों के साथ मिलकर कार्रवाई की मांग की उठाई। सूचना पर तिगरी गंगा मेले से आए इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। छात्र के पिता की तहरीर चौपला निवासी आरोपी शनि शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
जवाहर नगर मोहल्ला निवासी राजू रावत का छोटा बेटा तनिष कक्षा नौ में पढ़ता था। बड़े भाई तुषार ने बताया कि रविवार को उसकी मां पिंकी और पिता राजू काम करने गए थे। तनिष घर पर अकेला था। रात करीब आठ बजे वह घर लौटकर आए। कई बार आवाज लगाने पर तनिष ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पड़ोसी के घर से जाकर देखा तो तनिष फंदे पर लटक था। परिजनों का आरोप है कि छात्र की हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव आया। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर भानपुर फाटक मार्ग पर पर शव रखकर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
परिजन बोले- छात्र के मोबाइल में है धमकी भरे संदेश
आक्रोशित परिजनों ने कहा कि छात्र के मोबाइल पर धमकी भरे संदेश हैं। साथ ही गंदी गाली की भी हैं। आरोप लगाया कि चार लोगों ने छात्र की हत्या काे अंजाम दिया है। जाम की जानकारी पर चौपला चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार पुलिस के साथ पहुंचे। जाम लगा रहे परिजनों काे समझाते हुए उनसे जाम खोलने को कहा लेकिन परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। कुछ देर बाद एसडीएम विभा श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं और हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
एक युवक हिरासत में लिया
परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, जाम खुल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन कुछ देर बाद ही इंदिरा चौक पर जाम लगा दिया। भाकियू बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. भाटी परिजनों के बीच पहुंच गए। उन्होंने भी कार्रवाई की मांग की।जाम की सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आए। जाम लगा रहे परिजनों को समझाने में लग गए। काफी देर बाद जाम खोला गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी शनि शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसने डिलीट की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र की मौत का राज पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाता लेकिन उनकी फुटेज को डिलीट कर दिया। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत फुटेज को डिलीट किया गया है। यह भी आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे वालों से हत्यारोपियों की नजदीकी हो सकती है जिसके चलते फुटेज को डिलीट किया गया है।
जाम के कारण लग गई वाहनों की लंबी लाइन
छात्र का शव सड़क पर रखने के कारण पहले तो भानपुर फाटक मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहां से शव हटाकर इंदिरा चौक के सामने रखा तो यहां पर फाजलपुर फाटक तक वाहनों के पहिए थम गए। चौपला तक भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तिगरी गंगा मेले को जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन जाम में फंस गए। जाम खुलने के एक घंटे बाद तक यातायात सुचारू हो सका।