{"_id":"660bfe7ef2f4f9d00d065063","slug":"amroha-stone-pelting-between-two-parties-over-distribution-of-mosque-donations-stones-pelted-at-police-too-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी पथराव, गली में मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी पथराव, गली में मच गया हंगामा
Tue, 02 Apr 2024 06:18 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:18 PM IST
सार
अमरोहा में चंदे के बटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान गली में जमकर हंगामा मच गया।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस बल पर हमला (FILE)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। एक दूसरे पर पथराव किया गया। बचाव करने पहुंची पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस पर भी पथराव किया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके छह लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने 11 नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के धनौरा उर्फ मुरादनगर में हुई। गांव की जामा मस्जिद में चंदे के बंटवारे को लेकर गांव के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
थोड़ी देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे शुरू हो गए। एक दूसरे पर पथराव किया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही दरोगा उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल यासीन सैफी, कांस्टेबल अनिल कुमार गांव में पहुंच गए। लेपर्ड पर तैनात कांस्टेबल लोकेश कुमार, अशोक कुमार और अनुज कुमार को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन तभी दोनों पक्ष आपस में झगड़ने की बजाय पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।
किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मौके से भाग कर जान बचाई और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया लिया गया। इस दौरान घेराबंदी करके पुलिस ने इदाखां, गुलाम नबी, जाकिर, मुमताज, नवी जान और महबूब अली समेत छह लोगों को मौके पर पकड़ लिया।
बमुश्किल गांव में बवाल को शांत कराया गया। घटना में घायल हाजी शरीफ, जाफरी, नूरुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस पर हमला करने के मामले में 11 नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।