फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Birth and death certificate IDs for 277 out of 576 Gram Panchayats have been deactivated.

Amroha News: 576 में से 277 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आईडी कीं बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificate IDs for 277 out of 576 Gram Panchayats have been deactivated.
अमरोहा। तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी से 19 राज्यों और यूपी के 11 जिलों के नाम पर 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 576 ग्राम पंचायतों में से 270 की आईडी बंद करा दी हैं। बाकी आईडी बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस को जांच के लिए गूगल से आईपी एड्रेस मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत के सचिव अमरजीत सिंह अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), ग्रामीण भी हैं। उनकी आईडी निष्क्रिय थी, जिसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ कार्यालय में की थी। 12 अक्तूबर को आईडी सक्रिय हुई। जांच में पता चला कि छह और सात अक्तूबर को इससे 498 प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। इनमें यूपी के चित्रकूट, सिद्धार्थनगर, चंदौली, फर्रुखाबाद, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, शाहजहांपुर और जौनपुर समेत 19 राज्यों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी राजवीर सिंह की तहरीर पर शुक्रवार देर रात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। डिडौली के क्राइम इंस्पेक्टर राशिद अख्तर जांच कर रहे हैं। पुलिस प्रमाणपत्रों में दर्ज नामों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान में जुटी है, लेकिन अभी संभल, बुलंदशहर और फर्रुखाबाद समेत संबंधित जिलों में वास्तविक व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ग्राम पंचायत सचिव के मोबाइल पर फिर आए ओटीपी
मंडी धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत के सचिव राजीव चौधरी के मोबाइल पर लगातार तीन बार ओटीपी आने का मामला सामने आया है। उनके मुताबिक, 17 अक्तूबर की रात 10:30 बजे, 18 अक्तूबर की सुबह पांच बजे और आठ बजे ओटीपी मिले। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाली आईडी के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है। सचिव ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है।

मुसल्लेपुर की आईडी से 100 से अधिक फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनने की आशंका
तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी से 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के बाद अब मंडी धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत की आईडी के दुरुपयोग की आशंका है। इस आईडी से आगरा के पते पर एक बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी हो चुका है। इसके बाद से आईडी नहीं खुल रही है। पंचायत सचिव राजीव कुमार के मुताबिक, प्रमाणपत्र जारी होने की जानकारी लखनऊ स्थित स्वास्थ्य विभाग से मिली थी। आईडी हैक होने की आशंका के चलते इससे 100 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने का अनुमान है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इनकी कुल संख्या की पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

-----------------
अभी तक 277 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाली आईडी बंद कर दी गई हैं। शेष ग्राम पंचायतों की आईडी बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों की नई आईडी बनाई जाएंगी। इनमें नए मोबाइल नंबर, नई ईमेल आईडी और नए पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।
-डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed