फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Goddess Bhagwati was bid farewell with the *sindoor-daan* (offering of vermilion) and the immersion of the *kalash* (sacred pot).

Amroha News: सिंदूरदान और कलश विसर्जन के साथ मां भगवती को दी विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Goddess Bhagwati was bid farewell with the *sindoor-daan* (offering of vermilion) and the immersion of the *kalash* (sacred pot).
अमरोहा। श्री वासुदेव तीर्थधाम में मंगलवार को मां भगवती के सिंदूरदान, कलश विसर्जन और शांति पाठ के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रातःकाल मां भगवती का पूजन किया हुआ। दोपहर एक बजे महिलाओं ने मां की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद तीर्थ परिसर स्थित पावन सरोवर में मां की प्रतिमा और कलश का विसर्जन किया गया। तीर्थ के प्रबंधक शिवस्वरूप टंडन, अनिल कुमार जग्गा और प्रमुख पुजारी विद्यानंद झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

नौ दिनों तक मां भगवती को अर्पित की गई शृंगार सामग्री, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री कन्याओं व सुहागिन महिलाओं को वितरित की गई। महोत्सव के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, चंडी पाठ, चंडी यज्ञ, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। समापन पर शांति पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने मां भगवती से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान अंज रावल, मीनाक्षी यादव, सरोज, कुसुम, ललिता, वैजूली सिंह, मनीषा सिंह, उषा राठौर, कविल चौहान, लक्ष्मी, पायल, उमा देवी, पुष्पा व यामिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed