Amroha Seat: शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी बूथ पर पड़े सबसे अधिक 93.5 फीसदी वोट; नौगांवा के पांच बूथ फिसड्डी
अमरोहा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसमें 64.58 प्रतिशत वोटरों ने भाग लिया। इस सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग विधानसभा क्षेत्र नौगांवा सादात और हसनपुर में हुई है।
विस्तार
अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में मतदान निपटने के बाद अब वोटों की गुणा-भाग शुरू हो गई है। कहां कितने वोट पड़े, इसका आकलन किया जा रहा है। बूथों पर मतदान प्रतिशत का आकलन करके प्रत्याशी अपनी जीत कर दावा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र नौगांवा सादात और हसनपुर में खूब वोटिंग हुई है। इस बार ओवरआल लोकसभा क्षेत्र में 64.58 प्रतिशत पर मतदाता ठिठक गए। पेश है नौगांवा सादात और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बूथों पर पड़े वोटों पर आधारित रिपोर्ट।
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी के मतदाता अव्वल रहे हैं। यहां सबसे अधिक 93.5 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि नौगांवा विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों के मतदाता पीछे रह गए। यहां सबसे कम 34.2 फीसदी मतदान फात्मा गर्ल्स स्कूल बड़ी इमली के कक्ष नंबर एक बूथ पर हुआ है। इतना ही नहीं 161 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। वहीं, इस विधानसभा क्षेत्र में नौगांवा क्षेत्र से ज्यादा वोट हसनपुर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों पर पड़े हैं।
जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्रवार बूथों पर मतदान का प्रतिशत अप-टू-डेट कर दिया है। नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में कुल 379 बूथ हैं। इसमें कुल 225729 मतदाता है। जिसमें 119246 पुरुष और 106483 महिलाएं शामिल हैं। नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 68.11 फीसदी मतदान हुआ है। बूथों के मतदान आंकड़ों की बात करें पूरी विधानसभा क्षेत्र में सात बूथ ऐसे हैं, जिन पर 50 फीसदी से कम वोट पड़े हैं।
इन बूथों का मतदान प्रतिशत 40 से लेकर 49 तक रहा है। जबकि 19 बूथ ऐसे हैं, जिन पर बंपर वोटिंग हुई है। इन बूथों पर 80 से लेकर 89.04 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, 161 बूथों पर 70 से लेकर 79.09 प्रतिशत तक वोट पड़े हैं। जबकि 146 बूथों पर 60 से लेकर 69 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके अलावा 31 बूथों पर 50 से लेकर 59.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। संवाद
92.92 प्रतिशत ने डाले वोट
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का एक बूथ ऐसा है, जिस पर बंपर वोटिंग हुई है। जी हां प्राइमरी स्कूल ककरूवा के बूथ पर कुल 226 मतदाता हैं। जिनमें से 92.92 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। जबकि एक बूथ ऐसा भी है जिस पर सबसे कम वोट पड़े हैं। ये बूथ प्राइमरी स्कूल तलाबड़ा कक्षा-दो है। इस बूथ पर कुल 755 वोटर हैं। लेकिन केवल 33.64 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस बूथ पर पूरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोट पड़े हैं।
विधानसभा क्षेत्र हसनपुर
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की 24 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जबकि 108 बूथों पर 70 से अधिक तो 142 बूथों पर 60 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं। करीब 40 बूथ ऐसे हैं, जिनका मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम रहा है। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो यहां पर 390 बूथ हैं। जिसमें कुल 370936 मतदाता है। इसमें 128566 पुरुष और 112680 महिला वोटर शामिल हैं।
वैसे तो ओवरऑल हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 65.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन कुल 390 बूथों में से 24 पर 80 से 89 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। जबकि 108 बूथ ऐसे हैं जिन पर 70 से 78.64 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं 142 बूथों पर 60 से 69.4 फीसदी मतदान हुआ है।
जबकि 100 बूथ ऐसे हैं जिन पर 50 से 59.6 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पूरी विधानसभा क्षेत्र में 14 बूथ ऐसे हैं जिन पर सबसे कम वोट पड़े हैं। इन बूथों पर केवल 45 से 49 प्रतिशत मतदान हुआ है, यहां के मतदाता 50 फीसदी मतदान का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।
सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत वाले बूथ
बूथ का नाम मतदान प्रतिशत
बूथ संख्या 225: प्रावि.शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी 93.5 प्रतिशत
बूथ संख्या 329: प्राइमरी स्कूल नसीरपुर 86.02 प्रतिशत
बूथ संख्या 1: प्राइमरी स्कूल सलेमपुर नवादा 84.06 प्रतिशत
बूथ संख्या 337: प्राइमरी स्कूल बावनखेड़ी कक्ष-1 84.02 प्रतिशत
बूथ संख्या 338: प्राइमरी स्कूल बावनखेड़ी कक्ष-2 82.67 प्रतिशत
सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले पांच बूथ
बूथ का नाम मतदान
बूथ संख्या 231:फात्मा गर्ल्स स्कूल बड़ी इमली के कक्ष-1 34.20 प्रतिशत
बूथ संख्या 242: एसएएम इंटर कॉलेज कक्ष-6 40 प्रतिशत
बूथ संख्या 235: कंपोजिट स्कूल नौगांवा सादात कक्ष-2 40.4 प्रतिशत
बूथ संख्या 229:मदरसा वावुउल इल्म शाहफरीद कक्ष-1 45.87 प्रतिशत
बूथ संख्या 232: फात्मा गर्ल्स स्कूल बड़ी इमली के कक्ष-2 47.37 प्रतिशत
बूथ का नाम मतदान प्रतिशत
बूथ संख्या 363: प्राइमरी स्कूल ककरूव 92.92 प्रतिशत
बूथ संख्या 346: प्राइमरी स्कूल हैबतपुर बंजारा कक्ष-1 89.68 प्रतिशत
बूथ संख्या 173: उच्च प्राथमिक विद्यालय हिरनौटा 87.52 प्रतिशत
बूथ संख्या 347: प्राइमरी स्कूल हैबतपुर बंजारा कक्ष-2 85.33 प्रतिशत
बूथ संख्या 32: प्राइमरी स्कूल खुंगावली 85.56 प्रतिशत
सबसे कम मतदान वाले पांच बूथ
बूथ का नाम मतदान प्रतिशत
बूथ संख्या 225: प्राइमरी स्कूल तलाबड़ा-कक्ष-2 33.64 प्रतिशत
बूथ संख्या 64: नगर पालिका परिषद कक्ष-1 44.41 प्रतिशत
बूथ संख्या 74: कन्या इंटर कॉलेज हसनपुर कक्ष-7 46.85 प्रतिशत
बूथ संख्या 85: ब्लाक मिटिंग हॉल हसनपुर 47.90 प्रतिशत
बूथ संख्या 141: प्राइमरी स्कूल जयतौली मुस्तकम 48.83 प्रतिशत