फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Saidul arrested, had carried out grenade attack in Punjab, mother said - police misunderstanding

UP: अमरोहा का सैदुल गिरफ्तार, पंजाब में पूर्व मंत्री के घर पर किया था ग्रेनेड हमला, मां बोली- पुलिस को गलतफहमी

Sun, 13 Apr 2025 02:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अमरोहा निवासी सैदुल की गिरफ्तारी के बाद परिजन हैरान हैं। उनका कहना है कि पुलिस को गलतफहमी होने के कारण उसे पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Amroha Saidul arrested, had carried out grenade attack in Punjab, mother said - police misunderstanding
जालंधर में ग्रेनेड अटैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सैदुल अमीन के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के इनपुट पर केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने उसे धर दबोचा।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव व सीपी धनप्रीत कौर ने शनिवार को जालंधर में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी इस केस की मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी यादव ने बताया कि वारदात वाले दिन ही चंद घंटों में जालंधर पुलिस की टीम ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा को बरामद कर लिया था। मौके से सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल सबूत मिले थे। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में यूपी में भी जांच की गई। इस दौरान फंडिंग करने वाला कुरुक्षेत्र निवासी अमितोज हत्थे चढ़ा। इसके बाद इनपुूट मिले कि मुख्यारोपी सैदुल अमीन है। शनिवार को यूपी, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के तहत सैदुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी यादव ने कहा कि जांच की जा रही है कि इस मामले में कौन-कौन से आतंकी संगठन शामिल हैं।

दहशत फैलाने और भाईचारे में दरार डालने की साजिश
डीजीपी ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पंजाब में भाईचारक सांझ में दरार डालने की कोशिश की जा रही है। अमृतसर में मंदिर में ग्रेनेड हमला और कालिया की कोठी पर हमला इसी कड़ी का नतीजा है, जिस पर हमारी पूरी नजर है। वहीं डीसीपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लों को दिल्ली व यूपी रवाना कर दिया गया है जो सैदुल अमीन को पंजाब लेकर आएंगे।

अब संभल की दरगाह पर विवाद: सरकारी भूमि पर बने होने का दावा, मुतवल्ली बोले- वक्फ की संपत्ति, जांच हो गई शुरू

मां बोली- निर्दोष है बेटा, पुलिस को कोई गलतफहमी हुई
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाला सैदुल अमीन अमरोहा नगर के कटरा बख्तावर का रहने वाला है। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो होश उड़ गए। मां और मोहल्ले के लोग सैदुल अमीन को निर्दोष बता रहे हैं। सैदुल अमीन अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा बख्तावर में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता है।

उसके पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर वह अपनी मां के साथ टूटे घर में रहता है। वर्तमान में सैदुल अमीन दिल्ली के शादीपुर में वेल्डिंग का काम करता है। रमजान के पूरे महीने में घर पर ही था। ईद के तीन दिन बाद सैदुल अमीन दिल्ली गया था। इसके बाद नौ अप्रैल को घर वापस लौटा था।

उसने अपनी मां को आधार कार्ड लेने आने की बात कही थी। 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद सैदुल अमीन दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शनिवार की दोपहर दिल्ली पुलिस ने सैदुल अमीन के नंबर से ही उसकी मां को गिरफ्तारी की बात बताई। साथ ही सैदुल से बात कराई। इस दौरान सैदुल अमीन ने अपने तहेरे भाई से बात करने के लिए कहा था, लेकिन अचानक कॉल कट गई।

इकलौते बेटे की गिरफ्तारी के बारे में सुनकर उसकी मां परेशान है। उसका कहना है कि सैदुल अमीन ऐसा नहीं कर सकता, जरूर पुलिस को कोई गलतफहमी हुई है। उधर, सैदुल अमीन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग भी अचंभित हैं। उन्हें भी विश्वास है कि सैदुल अमीन ऐसा नहीं कर सकता। सैदुल अमीन की मां और मोहल्ले के लोगों ने निष्पक्ष जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed