फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Rs 53.40 lakh recovered from three people in car Gajraula police took action

अमरोहा: कार सवार तीन लोगों से 53.40 लाख रुपये बरामद, गजरौला पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 24 Feb 2022 10:04 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Feb 2022 10:04 AM IST
सार

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गजरौला पुलिस ने दिल्ली से आने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी, जिसके कुछ देर बाद पुलिस ने एक कार से नकदी बरामद कर ली।

विज्ञापन
Amroha: Rs 53.40 lakh recovered from three people in car Gajraula police took action
पुलिस ने बरामद की नकदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 53.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके साथ तीन आरोपियों को हिरासत में किया है। कार सवार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। पुलिस हिरासत में लिए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक लक्जरी कार आ रही है। उसमें सवार तीन लोगों के पास मोटी रकम है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद आई एक कार को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 53 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए।

विज्ञापन

आरोपी खुद को बता रहे पिलखुआ निवासी

कार सवार तीनों लोगों और कार को कब्जे में कर थाने ले जाया गया। नकदी के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसकी सूचना आला अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों को दी। कार सवार तीनों लोग खुद को पिलखुआ निवासी और शीशा कारोबारी बता रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके पकड़े जाने और नकदी बरामदगी की सूचना कस्टम विभाग को दे गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed