फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Robbery in bike showroom by taking security guard hostage miscreants cut locker full of cash

अमरोहा: सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर बाइक शोरूम में लूटपाट, नकदी से भरा लॉकर काट ले गए बदमाश

Mon, 31 Jan 2022 05:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 05:15 PM IST
सार

शोरूम के गार्ड ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम के अंदर स्थित ऑफिस का ताला भी ग्लैंडर से काट दिया और प्रवेश कर गए। शोरूम में लूट की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद वह शोरूम में आए। उन्होंने देखा कि शोरूम का पीछे का शटर और ऑफिस का ताला भी ग्लैंडर से कटा हुआ था।

विज्ञापन
Amroha: Robbery in bike showroom by taking security guard hostage miscreants cut locker full of cash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गजरौला में दीवार फांदकर बुलट बाइक के शोरूम में दाखिल हुए बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट की। ग्लैंडर से शटर व ऑफिस का ताला और डिजिटल लॉकर काट कर ले गए, जिसमें 4.70 लाख रुपये रखे थे। बदमाश महंगे हेलमेट, जैकेट व जूते भी लूट लिए। बदमाशों के फरार होने के बाद सुरक्षा गार्ड ने शोरूम मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुबह छानबीन के दौरान लॉकर जंगल में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अमरोहा के आवास विकास कालोनी निवासी आदित्य सिंह का गजरौला थानाक्षेत्र के सलारपुर कलां के निकट हाईवे किनारे अदविका नाम से बुलट बाइक का शोरूम है। क्षेत्र के जलालपुर कलां निवासी ओमवीर सिंह शोरूम पर सुरक्षा गार्ड का काम करता है। शोरूम के पीछे पूर्व की दिशा में नई कालोनी बसाई जा रही है, जबकि दक्षिण में बाउंड्री भरा प्लाट है।
विज्ञापन

रविवार की रात गार्ड ओमवीर सिंह शोरूम की सुरक्षा के लिए मुस्तैद था। बकौल आदित्य सिंह उनको सुरक्षा गार्ड ओमवीर सिंह ने रात में 3.16 बजे कॉल की। बताया कि रात डेढ़ बजे पीछे दीवार फांदकर आए तीन बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने ग्लैंडर से शोरूम का पीछे की दिशा में लगा शटर काटा और उसमें दाखिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में पड़ा मिला डिजिटल लॉकर, नकदी गायब

गार्ड ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम के अंदर स्थित ऑफिस का ताला भी ग्लैंडर से काट दिया और प्रवेश कर गए। शोरूम में लूट की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद वह शोरूम में आए। उन्होंने देखा कि शोरूम का पीछे का शटर और ऑफिस का ताला भी ग्लैंडर से कटा हुआ था। ऑफिस में रखा जाने वाला डिजिटल लॉकर जंगल में पड़ा मिला था और उसमें रखी 4.70 लाख रुपये की नकदी बदमाश ले गए थे। इसके अलावा बदमाश शोरूम में रखे हेलमेट, जैकेट, जूते भी ले गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। शोरूम स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने सुरक्षा गार्ड ओमवीर सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।

थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि चोरी का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। वह पुलिस हिरासत में है। पूछताछ जारी है। उधर शोरूम स्वामी आदित्य सिंह का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ तहरीर नहीं दी है, बल्कि उस पर वारदात को अंजाम देने के लिए शक होने की बात कही है।

रास्ते की दीवार पर ईंट लगाकर शोरूम में दाखिल हुए थे बदमाश

बुलट बाइक के शोरूम के पीछे की दीवार काफी ऊंची है, जिसे फांदना आसान नहीं है, लेकिन शोरूम के पीछे बसाई जा रही कालोनी का रास्ता है, जिसमें भराव डाला गया है। रास्ते की मिट्टी न कट जाए, इसलिए शोरूम की दीवार से मिलाकर रास्ते की भी दीवार बनाई गई है। रविवार की रात शोरूम में दाखिल हुए बदमाश रास्ते की दीवार पर ईंट लगाकर शोरूम की दीवार पर चढ़े थे। इसके बाद अंदर को कूद गए। सुबह पुलिस पहुंचने पर दीवार पर रखीं ईंट मिलीं, जिनके सहारे बदमाश शोरूम में दाखिल हुए थे।

..तो शोरूम से पूर्णतय वाकिफ थे बदमाश

रविवार की रात बुलट बाइक के शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शोरूम से पूर्णतया वाकिफ थे। उनको यह पता था कि कहां पर लॉकर रखा है। कैश कहां-कहां रखा जाता है। शोरूम स्वामी आदित्य सिंह के मुताबिक शोरूम में अक्सर लाखों रुपये का कैश रहता है, लेकिन कैश को एक जगह नहीं रखा जाता, बल्कि बदल-बदल कर रखा जाता है। कई बार कैश को रसोई में रखा गया। रविवार की रात वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने शोरूम की रसोई को खोलकर देखा। उसकी तलाशी ली, जिससे प्रतीत होता है कि लूट की घटना में शामिल बदमाश इस बात से वाकिफ थे कि शोरूम में कैश और अन्य सामान कहां रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed