{"_id":"6271112f899d3246c16ce08c","slug":"amroha-road-accident-5-year-old-girl-died-uncle-nephew-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफूर हुईं ईद की खुशियां: सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत, चाचा-भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफूर हुईं ईद की खुशियां: सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत, चाचा-भतीजा गंभीर
Tue, 03 May 2022 04:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 03 May 2022 04:55 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा-भतीजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के जोया में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर के पुल पर तेज रफ्तार इको के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बच्ची की मौके पर बाद परिवार में ईद की खूशियां काफूर हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हादसा सोमवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित जोया में पुल पर हुआ। क्षेत्र के गांव हरियाना में नजरुल का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा मोहम्मद नाजिम दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी पांच वर्षीय बेटी सानवी और सात वर्षीय बेटा मोहम्मद शान ईद पर अपने गांव आए हुए थे।
सोमवार की शाम नाजिम का छोटा भाई कासिम दोनों बच्चों को लेकर जोया आया था। यहां से रोजा इफ्तार के लिए बर्फ लेकर तीनों घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोया में पुल से नीचे उतरने लगी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इको ने टक्कर मार दी। हादसे में सानवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहम्मद शान और कासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा-भतीजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के सानवी के शव को घर ले गए और सुपुर्द ए खाक कर दिया।
वहीं मुरादाबाद के अस्पताल में दोनों चाचा-भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।