फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Police ranks second in CM Dashboard rankings.

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अमरोहा पुलिस दूसरे स्थान पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Amroha Police ranks second in CM Dashboard rankings.
अमरोहा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त माह की कानून-व्यवस्था संबंधी रैंकिंग में अमरोहा पुलिस ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। एसपी डॉ. लखन सिंह यादव के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस सेवाओं और पोर्टलों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रत्येक माह कानून-व्यवस्था से जुड़े पुलिस कार्यों के प्रदर्शन के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। एसपी ने डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के निर्देशित में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारियों को भी समयबद्ध कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। अगस्त में एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारी, गुंडा एक्ट, पॉक्सो एक्ट, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और शिकायतों के निस्तारण में अमरोहा का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा सीसीटीएनएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण, महिला अपराधों में कार्रवाई, सत्यापन और चरित्र प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों में भी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया। एसपी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इसी तरह निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed