फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha police arrested fake inspector

फर्जी दरोगा के फर्जीवाड़े: खाकी पहन रौब दिखाकर ठगी करता था कासिम, पुलिस को बदनाम करने में नहीं छोड़ी कोई कसर

Sat, 07 Jan 2023 03:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

सीओे के मुताबिक, जांच करने पर पता चला कि कासिम पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता है और खुद को दरोगा बताकर शहर के लोगों को रौब दिखाता है। शनिवार को कासिम वर्दी पहनकर आजाद रोड पर घूम रहा था। तभी नगर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Amroha police arrested fake inspector
फर्जी दरोगा कासिम बीच में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में लोगों को खाकी का रौब दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बैंक से ऋण दिलाने का झांसा देकर महिला से 55 हजार रुपये ठग लिए थे। हाई स्कूल और इंटर की अंकतालिका भी अपने पास रख ली। अधिकारियों से शिकायत करने पर महिला के पति को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव चौखट निवासी अली वारिश सैफी की पत्नी नसरीन जहां का आरोप था कि अमरोहा के मोहल्ला बटवाल नई बस्ती में रहने वाले कासिम से उसके पति की मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

कासिम खुद को पुलिस में दरोगा बताता था। उसने बैंक से लोन दिलाने का विश्वास दिलाया और नसरीन जहां के नाम पर 10 लाख रुपये का लोन कराने का झांसा देकर हाई स्कूल, इंटर की अंकतालिका प्रमाण पत्र ले लिए। जिसके बाद पेटीएम ओर गूगल पे के माध्यम से 55 हजार रुपये भी ठग लिए। लेकिन आज तक लोन नहीं मिला। दंपति ने अपने रुपये मांगे तो टालमटोल करता रहा। रुपये वापस करने का ज्यादा दबाव बनाने पर उसने साफ इंकार कर दिया। 

अधिकारियों से शिकायत करने पर पति अली वारिस सैफी को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था। नसरीन जहां ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। इस मामले में कासिम के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज, और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सीओे के मुताबिक, जांच करने पर पता चला कि कासिम पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता है और खुद को दरोगा बताकर शहर के लोगों को रौब दिखाता है। शनिवार को कासिम वर्दी पहनकर आजाद रोड पर घूम रहा था। तभी नगर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed