फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Poles were erected under high tension line, two workers got seriously burnt due electric shock

Amroha: हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा कर रहे थे पोल, करंट लगने से दो मजदूर झुलसे, एक की मौके पर ही मौत

Thu, 02 Nov 2023 04:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 04:24 PM IST
सार

हसनपुर के गांव सबदलपुर सुमाली में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें सुरेंद्र और पंकज दोनों मजदूरी कर रहे हैं। खड़ा करने के दौरान पोल ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया। इसमें दोनों झुलस गए। 

विज्ञापन
Amroha: Poles were erected under high tension line, two workers got seriously burnt due electric shock
हसनपुर में हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर में चल रहे विद्युतीकरण कार्य के दौरान बिजली के पोल को खड़ा करते समय दो मजदूर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली ठेकेदार एवं विभाग अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव तसिया मिलक निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र विजय सिंह और पंकज पुत्र जगदीश सिंह दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर सुमाली में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। बिजली ठेकेदार रविंदर दोनों मजदूरों को बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे घर से बुलाकर काम पर लाया था। इस दौरान मजदूर विद्युत पोल खड़ा कर जा रहे थे। ऊपर से हाई टेंशन लाइन भी गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी  अचानक विद्युत पोल हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गए। जिससे पोल में करंट उतर आया और दोनों मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर ही मजदूर सुरेंद्र की मौत हो गई जबकि पंकज बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोपी ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि करंट से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed