फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: People from Moradabad beaten up, FIR lodged against 15

टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडई: मुरादाबाद के लोगों को जमकर पीटा, जानलेवा हमला कर लहूलुहान किया, 15 पर एफआईआर

Mon, 14 Jul 2025 11:10 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

जोया टोल प्लाजा पर फास्टैग रिचार्ज को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों की गुंडई सामने आई है। मुरादाबाद के चार युवकों के साथ टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें कार मालिक का कंधा टूट गया। पुलिस ने 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Amroha: People from Moradabad beaten up, FIR lodged against 15
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

जोया टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल कर्मियों की गुंडई सामने आई है। कार पर लगे फास्ट्रैक में काम नहीं किया तो टोलकर्मियों ने मुरादाबाद के दो भाई और उनके दोस्तों के साथ बदतमीजी की। कहासुनी के बाद मारपीट कर घायल कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की नीयत से हमला किया।

विज्ञापन


घटना में कार मालिक का कंधा टूट गया। मामले में पुलिस ने 10-15 अज्ञात टोलकर्मियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद में गलशहीद थानाक्षेत्र के मोहल्ला काला प्यादा संभली गेट के रहने वाले अब्दुल समद रविवार को अपने भाई मोहम्मद जैद और दोस्त जकी व मुजम्मिल के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तभी फास्ट्रैक में रिचार्ज न होने के कारण कार पास नहीं हो सकी। तभी अब्दुल समद ने कार को पीछे लेकर फास्टैग रिचार्ज कर लिया। रिचार्ज करने के करीब दस मिनट बाद वह अपनी कर लेकर फिर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो किसी कारण से फास्ट्रैक ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, अब्दुल समद ने नगद रुपये देकर कार निकालने के लिए कहा तो टोल कर्मी बहस करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। टोल कर्मी ने की बदतमीजी का वीडियो अब्दुल समद के भाई मोहम्मद जैद ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

जिसका टोल कर्मी विरोध करने लगा। तभी 10 से 15 टोल कर्मचारी आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर अब्दुल समद, मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल के साथ मारपीट की। घटना में अब्दुल समद का कंधा टूट गया। मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल को काफी चोट आईं।

आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मचारियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में 10 से 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


घटना के संबंध में पीड़ित ने वीडियो दी है। साथ ही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम रहे की टोल प्लाजा पर यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार टोल कर्मचारी बाहरी लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed