Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha nikhil goyal wins vermont state senate election

यूपी वाला अमेरिकी नेता: निखिल गोयल ने अमेरिका में लहराया परचम, रिपब्लिकन प्रत्याशी को हराकर बने स्टेट सीनेटर

Fri, 06 Nov 2026 07:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 07:08 PM IST
सार

डॉ. निखिल गोयल के चाचा विनोद गोयल ने बताया कि हमारा परिवार मूल रूप से मंडी धनौरा से है। निखिल के पिता विमल गोयल 1985 के आसपास अमेरिका चले गए थे। वर्तमान में वह अमेरिकी नागरिक के रूप में न्यूयॉर्क में रहते हैं।

विज्ञापन
amroha nikhil goyal wins vermont state senate election
डॉ. निखिल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में अमरोहा के मंडी धनौरा के मूल निवासी डॉ. निखिल गोयल ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वरमोंट राज्य की चिटटेनडेन सेंट्रल सीट से स्टेट सीनेटर का चुनाव जीता है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी को शिकस्त दी है। उनकी इस सफलता से अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों के साथ ही अमरोहा जिले और देश में अलग शहरों में बसे उनके परिजनों और शुभचिंतकों के बीच अभी से दिवाली की खुशियां छा गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

1985 में अमेरिका शिफ्ट हुए थे निखिल के पिता
डॉ. निखिल गोयल के चाचा विनोद गोयल ने बताया कि हमारा परिवार मूल रूप से मंडी धनौरा से है। निखिल के पिता विमल गोयल 1985 के आसपास अमेरिका चले गए थे। वर्तमान में वह अमेरिकी नागरिक के रूप में न्यूयॉर्क में रहते हैं। निखिल ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की। शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के चलते वह डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के संपर्क में आए और धीरे-धीरे राजनीति में अपनी पहचान बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी धनौरा में परिवार में खुशियां
निखिल ने राजनीतिक सफर में पहले प्राथमिक चुनाव में अपनी ताकत दिखाई। फरवरी में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राथमिक चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने पार्टी का टिकट हासिल किया। इसके बाद मध्यावधि चुनाव में मुख्य मुकाबले में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को हराकर स्टेट सीनेटर की सीट अपने नाम कर ली। उन्होंने ने बताया कि इस सीट पर अभी तक रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा था। ऐसे में निखिल की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर, इस जानकारी के बाद से मंडी धनौरा में रहने वाले उनके परिजनों समेत अन्य शहरों में बसे परिवार के अन्य लोगों के बीच खुशियां छा गई हैं। निखिल के चाचा ने कहा कि दिवाली से पहले ही हम सबके घरों में दीपोत्सव शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed