{"_id":"67ac5e852bdb0bc3d1000fce","slug":"amroha-news-a-speeding-vehicle-ran-over-a-labourer-from-moradabad-he-died-on-the-spot-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा न्यूज: तेज रफ्तार वाहन ने मुरादाबाद के मजदूर को रौंदा, माैके पर ही तोड़ दिया दम, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा न्यूज: तेज रफ्तार वाहन ने मुरादाबाद के मजदूर को रौंदा, माैके पर ही तोड़ दिया दम, परिजनों में कोहराम
Wed, 12 Feb 2025 02:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:10 PM IST
सार
अमरोहा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मुरादाबाद निवासी धर्मपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने मुरादाबाद के रहने वाले मजदूर धर्मपाल सिंह (45) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
धर्मपाल सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में किसान के यहां मजदूरी करते थे। वह मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के बिलारी थानाक्षेत्र के गांव सरथल के रहने वाले थे। दो भाइयों में बड़े धर्मपाल सिंह के परिवार चार बच्चे हैं। चारों बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब आठ बजे धर्मपाल सिंह किसी काम से डिडौली आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क पार कर रहे थे। तभी, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही धर्मपाल सिंह के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।