{"_id":"66755ef0e45c512b9d039f49","slug":"amroha-net-exam-should-be-investigated-cbi-congress-protested-demanded-resignation-education-minister-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: नेट परीक्षा की सीबीआई जांच हो, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: नेट परीक्षा की सीबीआई जांच हो, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग
Fri, 21 Jun 2024 04:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:37 PM IST
सार
अमरोहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नेट परीक्षा की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। कहा कि परीक्षा में धांधली की गई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन
अमरोहा में नेट की परीक्षा की जांच की मांग करते कांग्रेसी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजीसी नेट परीक्षा की सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। यूजीसी नेट परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगने की बात कही।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया व शहर अध्यक्ष फैज आलम राइनी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। यूजीसी नेट-2024 का परिणाम चार जून को जारी हुआ था। जिसमें कई अनियमित्ताएं जाहिर हुई। पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया।
विज्ञापन
परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा में यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित भ्रष्टाचार के लिए कईं लोगों की गिरफ्तारियां भी हईं। नेट परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है।
विज्ञापन
अभिभावकों के लाखों रुपये बर्बाद हुए हैं, जिस कारण कई छात्र अवसाद में हैं। नेट मेंडिकल की परीक्षा है। जिसे ईश्वर का स्वरूप चिकित्सकों का निर्माण होता है। ऐसी परीक्षाओं में कदाचार और भ्रष्टाचार से आए हुए चिकित्सक भविष्य में आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ही करेंगे।
नेट परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों को बल मिलता है। कांग्रेस पार्टी ने अपने धोषणा-पत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। इसलिए कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करते हुए सीबीआई जांच कराई जाए।
साथ ही युवाओं के भविष्य को रौंदने का प्रयास करने वाले शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी धांधलियों की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें। इस दौरान अब्दुल सत्तार सैफी, अली हसन, चौधरी नरेंद्र सिंह, अमन कुमार, जाहिद, इसरत अली आदि मौजूद रहे।