फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Nagar Kirtan taken out on the occasion of Prakash Parv

अमरोहा : प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Nagar Kirtan taken out on the occasion of Prakash Parv
अमरोहा नगर कीर्तन में करतब दिखाते हुए। संवाद
अमरोहा। गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर ऐतिहासिक गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सिख समुदाय के लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड चल रहा था। यह धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे। बैंड के पीछे सिख युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इनमें कमर पर रखकर बर्फ की सिल्ली, ईंट व तलवारबाजी करते हुए युवा चल रहे थे। इनके करतब देखकर लोगों ने दातों तले अंगुली दबा ली। महिलाएं आगे झाड़ू लगाते हुए चल रही थीं। इनके पीछे पंज प्यारे चल रहे थे।
विज्ञापन

पंज प्यारों के पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब एक रथ पर विराजमान थे। महिला श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा से शुरु होकर आईएम इंटर काॅलेज, मंडी चौब, बड़ा बाजार, कोतवाली, बसावन गंज, गुजरी, सर्राफा बाजार, कोट चौराहा, बाजार बटवाल, टीपी नगर चौराहा व गांधी मूर्ति चौराहा होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद प्रसाद का का वितरण किया गया। जगह-जगह नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान संतराम सिंह बख्शी, मंजीत सिंह छावड़ा, राजेंद्र सिंह छावड़ा, हरजीत सिंह, जसविंदर सिंह होरा, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed