{"_id":"67e48386ced14f7c720b5d53","slug":"amroha-mnrega-wages-reached-the-accounts-of-cricketer-shami-s-sister-and-brother-in-law-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : क्रिकेटर शमी की बहन और बहनोई के खातों में पहुंची मनरेगा मजदूरी, शुरू हुई मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : क्रिकेटर शमी की बहन और बहनोई के खातों में पहुंची मनरेगा मजदूरी, शुरू हुई मामले की जांच
Thu, 27 Mar 2025 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Mar 2025 04:15 AM IST
सार
इतना ही नहीं, शबीना के पति गजनबी और एमबीबीएस व एलएलबी कर रहे उनके दो देवरों का भी मनरेगा मजदूर के रूप में जॉब कार्ड बना।
विज्ञापन
file pic
विस्तार
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना ने अमरोहा के गांव में मनरेगा मजदूर का पंजीकरण करा रखा था। इतना ही नहीं, शबीना के पति गजनबी और एमबीबीएस व एलएलबी कर रहे उनके दो देवरों का भी मनरेगा मजदूर के रूप में जॉब कार्ड बना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Bijapur: मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल का पहला दिन, मन की पाती में लिखा पीएम और सीएम के नाम पत्र
विज्ञापन
चारों के खातों में मनरेगा की करीब 2.66 लाख रुपये मजदूरी भेजी गई है। शबीना की सास गुले आयशा ही ग्राम प्रधान हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : संसद में बोली सरकार: बंगाल में मनरेगा फंड का दुरुपयोग, तमिलनाडु को मिला उत्तर प्रदेश से ज्यादा धन
शबीना की शादी जोया ब्लॉक के गांव पलौला निवासी मोहम्मद गजनवी के साथ हुई है। चार साल में शबीना ने 71,013 रुपये, पति गजनवी ने 65 हजार, लखनऊ में एमबीबीएस कर रहे देवर आमिर सुहेल ने 63,851, एलएलबी कर रहे देवर शेखू ने 67 हजार रुपये की मजदूरी प्राप्त की।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह को जांच सौंप दी है। उन्होंने कहा, जांच में जो दोषी मिलेगा, सख्त कार्रवाई के साथ उससे वसूली भी की जाएगी।
संबंधित वीडियो...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन