फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   First day of MNREGA workers strike letter written in Man Ki Patti to PM and CM in Bijapur

Bijapur: मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल का पहला दिन, मन की पाती में लिखा पीएम और सीएम के नाम पत्र

Wed, 26 Mar 2025 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 07:11 PM IST
सार

बीजापुर जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व पंचायत मंत्री विजय शर्मा को अपनी पीड़ा और समस्याओं को लेकर पत्र लिखा।   

विज्ञापन
First day of MNREGA workers strike letter written in Man Ki Patti to PM and CM in Bijapur
मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने 3 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व  पंचायत मंत्री विजय शर्मा को अपनी पीड़ा और समस्याओं को लिखते हुए कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत 10 वर्ष से अधिक सेवा अवधि पूर्ण कर चुके कर्मचारियों की बड़ी संख्या है। वर्षों सेवा देने के बाद भी हम कर्मचारियों के लिए न मानव संसाधन नीति बन पाई है और न ही नियमितीकरण हो पाया है। जबकि राजस्थान में 9 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके मनरेगा कर्मचारियों को नियमित किया गया है। मध्यप्रदेश, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों में मनरेगा कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतनमान, सुविधा एवं पॉलिसी बनाई गई है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बीजापुर जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन जिलों में मन की पाती के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा को लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व पंचायत मंत्री विजय शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से अपनी सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा हेतु सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दूसरे दिन 27 मार्च को  मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed