फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Mandi Dhanaura MLA distributed Ayushman cards beneficiaries

अमरोहा: मंडी धनौरा विधायक ने सरकारी अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने को कहा, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटे

Thu, 21 Sep 2023 06:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 06:53 PM IST
सार

मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने मुख्य चिकित्साधिकारी से सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने को कहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के 27 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए।

विज्ञापन
Amroha: Mandi Dhanaura MLA distributed Ayushman cards beneficiaries
मंडी धनौरा में लाभार्थियों को कार्ड बांटते विधायक - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को आयुष्मान भारत योजना के 27 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने मुख्य चिकित्साधिकारी व अधीक्षक को अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही। 

विज्ञापन

लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि यह भाजपा सरकार की क्रांतिकारी योजना है।

इसमें लाभार्थियों को पांच लाख रुपये वार्षिक का मुफ्त उपचार मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार बगैर भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को बराबरी का अधिकार देती है। अस्पताल की हालत देखकर विधायक ने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह से इसमें सुधार करने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने व सफाई पर जोर दिया। विधायक ने धनौरा सीएचसी को गजरौला की सीएचसी जैसी बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सात दिन के भीतर अस्पताल की दशा सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी अस्पताल में दो चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की जानकारी दी। मौके पर अधीक्षक डॉ. मनदीप कुमार, जसवीर जोनी, कमल अग्रवाल, महावीर जैन, सुरेंद्र सैनी, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद थे।

अस्पताल में लगेगी नई एक्सरे मशीन

मंडल भर में एक्सरे की संख्या को लेकर नंबर एक पर रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी स्थिति बेहद खराब है। एक्सरे मशीन के 18 साल पुरानी होने व पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने के कारण एक्सरे की संख्या कम होती जा रही है।



पूर्ववर्ती सीएमओ ने अधीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 30 एक्सरे करने के निर्देश दिए थे। सरकारी अस्पताल में नई एक्सरे मशीन लगाने के लिए विधायक राजीव तरारा ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी। सीएमओ एसपी सिंह ने जानकारी दी कि जनपद पर चार नई एक्सरे मशीन आई है। एक एक्सरे मशीन धनौरा के सरकारी अस्पताल में लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed