फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha man jumps on rail track died, police says was depressed from many days

अमरोहा: ट्रेन के कटकर युवक की मौत, कई दिन से चल रहा था परेशान

Wed, 06 Apr 2022 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वरुण कुमार के मुताबिक मृतक जयविंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
Amroha man jumps on rail track died, police says was depressed from many days
रेल ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह घटना बछरायूं थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां पर अमरसिंह का परिवार रहता है। उनका 30 वर्षीय बेटा जयविंद्र उर्फ जयवीर पेंटर का काम करता था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे फाटक संख्या 6 के पास उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वरुण कुमार के मुताबिक मृतक जयविंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने एक प्लॉट खरीदा था, जिसका बैनामा नहीं हो पाया था। इसको लेकर वह काफी परेशान था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम जांच में सामने आया है कि जयविंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed